हमसे जुड़े

Follow us

19.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश मानेसर में लग...

    मानेसर में लगी भीषण आग, 25 एकड़ में फैले कबाड़ और झुग्गियां हुई जलाकर राख

    Fire

    गुरूग्राम (संजय मेहरा)। सोमवार देर रात तेज आंधी से हरियाणा के कई क्षेत्रों में आग लगने की खबर है। गुरूग्राम के आईएमटी मानेसर के सेक्टर छह में आग ने करीब 25 एकड़ में फैली झुग्गियों को जलाकर राख कर दिया। इस हादसे में एक महिला की जलने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना सोमवार रात 11 बजे की है। तेज हवाओं के साथ आग की लपटों और धुएं के गुबार से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर करीब 50 से ज्यादा दमकल गाड़िया मौके पर पहुंची। लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि घंटों की मशक्कत करने के बाद काबू पाया जा सका। इस हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    खड़े दर्जनों वाहन भी जलकर राख

    इन लोगों के पास न तो खाने के लिए कुछ है और ना सिर छिपाने के लिए छत। अब कैसे ये लोग चिलचिलाती धूप में बच्चों को छुपा पाएंगे। इस भीषण आग ने न केवल कबाड़ और झुग्गियों को अपनी आगोश में लिया बल्कि वहां खड़े दर्जनों वाहनों को भी जलाकर राख कर दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here