हमसे जुड़े

Follow us

9.8 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home राज्य पंजाब सीएम मान ने व...

    सीएम मान ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    Bhagwant Mann

    पदक जीतने वाले राष्ट्रीय खिलाड़ियों नकद राशि देकर किया सम्मानित

    • सीएम मान ने बलबीर सिंह वजीफा योजना कैश प्राइज को भी किया डबल

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार को राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले पंजाब के खिलाड़ियों को कैश प्राइज देकर सम्मानत किया। (Bhagwant Mann) इस दौरान सीएम मान ने कहा कि पंजाब में खेलों को अनदेखा किया जाता रहा है। लेकिन अब आप सरकार के शासन में खेल प्रतियोगिताएं पूरी होने के 10-15 दिन में ही खिलाड़ियों को विजयी राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान सीएम मान ने खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर को उनके जन्मदिन पर बधाई भी दी।

    सीएम मान ने कहा कि कॉमनवैल्थ गेम्स से जब खिलाड़ी लौटे तो पंजाब सरकार ने उन्हें सम्मानित किया। खेडा वतन पंजाब दियां प्रोग्राम में लाखों लोगों ने हिस्सा लिया। सीएम मान ने बलबीर सिंह वजीफा योजना कैश प्राइज को भी डबल किया है। सीएम मान ने साइक्लिंग इवेंट में एक गोल्ड व तीन सिल्वर मेडल जीतने वाले पटियाला निवासी विश्वजीत सिंह को 14 लाख रुपए का चेक दिया। स्विमिंग में 2 गोल्ड एक सिल्वर मेडल जीतने वाली मोहाली निवासी चाहत अरोड़ा को 13 लाख रुपए का चेक दिया। स्किट शूटिंग में 2 गोल्ड मेडल जीतने वाले लुधियाना निवासी अमरिंदर सिंह चीमा को 10

    लाख रुपए का चेक दिया गया। (Bhagwant Mann) शूटिंग में 2 गोल्ड मेडल जीतने वाले मानसा निवासी विजयवीर सिंह सिद्धू को 10 लाख और जूडो के ओलंपियन गुरदासपुर निवासी अवतार सिंह को 1-1 गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतने पर 8 लाख रुपए का चेक दिया गया। इसके अलावा अन्य खेलों में रिकॉर्ड बनाने और मेडल हासिल करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीएम मान ने खिलाड़ियों से कहा कि वे नेशनल खेलों में जीत गए हैं लेकिन अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय खेलों की ओर ध्यान देना चाहिए। यह तभी संभव होगा, जब उसे नौकरी व घर समेत किसी अन्य प्रकार की चिंता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी सरकार लेगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here