हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जल बचाओ थीम प...

    जल बचाओ थीम पर आधारित मीडिया क्लब ने आयोजित किया होली मिलन समारोह, फूलों संग खेली होली

    पिहोवा। मीडिया क्लब की ओर से अंबाला हिसार हाईवे पर स्थित एक निजी पैलेस में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि व अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान नवीन गर्ग और अखिल भारतीय सैनिक किसान मजदूर जगत सिंह चंडीगढ़ फार्म उप प्रधान अनाज मंडी एसोसिएशन चंद्रगुप्त मंगला समाजसेवी सरदार सुरेंद्र सिंह usa ने के की शिरकत । मीडिया क्लब के प्रधान शमशेर सिंह सैनी व संरक्षक सुरेशपाल राणा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जल बचाओ और फूलों संग होली खेल कर आपस में भाईचारा कायम रखना है l मुख्यातिथि नगर पालिका के प्रधान आशीष चक्रपाणि ने कहा कि होली प्रेम और उल्लास का प्रतीक है।

    सभी को संकल्प लेना चाहिए कि इस पावन पर्व पर हुड़दंग मचाने की बजाय फूलों और गुलाल का टीका लगाकर होली मनाएं। अनाज मंडी प्रधान नवीन गर्ग ने कहा कि केमिकल युक्त रंगों से बचने का संदेश जन-जन तक पहुंचाना मीडिया कर्मियों का दायित्व है। क्लब के प्रधान शमशेर सैनी ने कहा कि हमारी संस्कृति और पर्व प्रेम आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। भारत की इसी संस्कृति को कायम रखते हुए आगे बढ़ाना सभी का दायित्व है। इसलिए युवा पीढ़ी की हुड़दंग से दूर रहते हुए पारंपरिक तरीके से इस पर्व को मनाना चाहिए । इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने फूलों के साथ होली खेलकर एक दूसरे को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। क्लब की ओर से सभी सभी अतिथियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका उप प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र ढींगरा, व अनाज मंडी एसोसिएशन उप प्रधान चंद्रगुप्त मंगला वरिष्ठ पत्रकार देव पूर्णिमा, रामपाल मलिक, सचिव राजपाल कश्यप, उप प्रधान जसबीर जस्सी, वरिष्ठ पत्रकार जसपाल सिंह गिल, विकास राणा, मनजीत सिद्धू, जसविन्द्र सिंह राज, गुरप्रीत सिंह,वज़ीर सिंह, रणजीत आर्यन , प्रवीण शर्मा, रोहित बागड़ी, बिट्टू प्रजापति, दुष्यंत सैनी आदि मौजूद रहे l

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here