हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा चंडीगढ़ में द...

    चंडीगढ़ में दशहरे से पहले ही जलाया मेघनाथ का पुतला ! रावण जलाने की भी थी कोशिश!

    चंडीगढ़ (एमके शायना) चंडीगढ़ में दशहरा उत्सव को लेकर धूम मची है। शहर में आज 24 जगह रावण दहन होगा। शहर के अलग-अलग एरिया में दशहरा उत्सव मनाया जाना है जिसके लिए पूरी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। चंडीगढ़ के साथ मोहाली और पंचकूला में भी आज बड़े आयोजन हो रहे हैं। इसी बीच चंडीगढ़ में सेक्टर 46 में शहर का सबसे बड़ा रावण का पुतला जलाया जाएगा। कमेटी की तरफ से 90 फीट का रावण का पुतला तैयार किया गया है लेकिन इससे पहले ही मंगलवार देर रात मेघनाथ के पुतले को कुछ शरारती तत्वों द्वारा जला दिया गया। गनीमत यह रही कि मेघनाद के पुतले में आग लगने के बाद रावण का पुतला चपेट में नहीं आया। दमकल विभाग की गाड़ी ने समय रहते पुतले को लगी आग को बुझाया। मामला पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ का है फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

    जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के सेक्टर 46 में दशहरा ग्राउंड में रावण का 90 फीट का पुतला बनाया गया है। इसके साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले भी बनाए गए हैं लेकिन मंगलवार रात को 2 बजे के करीब कुछ युवक फॉर्च्यूनर गाड़ी में आए और मेघनाथ के पुतले को आग लगाकर मौके से फरार हो गए। युवकों की पहचान नहीं हो पाई। आग लगने की सूचना आनन-फानन में दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही सेक्टर 32 ए फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

    चंडीगढ़ का सबसे बड़ा रावण सेक्टर 46 में होगा दहन

    दशहरा ग्राउंड में करीब 7000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कमेटी की तरफ से रावण दहन के दौरान लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस विभाग का सहयोग मांगा गया है और इसके चलते कार्यक्रम के दौरान पुलिस जवानों को तैनात किया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here