हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा सरकार...

    हरियाणा सरकार उप खजाना उकलाना कार्यालय को न करे बंद, रखे ज्यों का त्यों-सामूहिक कर्मचारी

    Uklana News
    हरियाणा सरकार उप खजाना उकलाना कार्यालय को न करे बंद, रखे ज्यों का त्यों-सामूहिक कर्मचारी

    उप खजाना कार्यालय उकलाना को बंद किया गया तो क्षेत्र के लोगो को बहुत अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा-सामूहिक कर्मचारी | Uklana News

    उकलाना (सच कहूँ/कुलदीप स्वतंत्र)। उकलाना खंड के सामूहिक कर्मचारियों द्वारा उप खजाना कार्यालय को बंद न करने के विषय में राज्य मंत्री को सामूहिक कर्मचारियों द्वारा उनके निवास पर ज्ञापन सोपा गया। उप खजाना कार्यालय उकलाना को जारी रखने के लिए इस कार्यालय से जुड़े आहरण वितरण अधिकारियो शिक्षको, सरकारी कर्मचारीयो व पेंशनधारीयो की ओर से सामूहिक रूप से राज्य मंत्री अनूप धानक को उनके निवास पर एक ज्ञापन सौंपा गया। Uklana News

    ज्ञापन देते हुए क्षेत्र के शिक्षाविद डॉ सुरेन्द्र सेलवाल ने राज्य मंत्री अनूप धानक को बताया कि हमारे संज्ञान में आया है कि हरियाणा सरकार द्वारा कुछ उप खजाना कार्यालय को बंद करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है जिनमे से ट्रेजरी उकलाना का भी नाम सुना जा रहा है। उप खजाना कार्यालय उकलाना ज्यों का त्यों रहना चाहिए। डॉ सुरेन्द्र सेलवाल ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि सरकार विभिन्न प्रकार की सेवाओं का लाभ आम जनता तक क्षेत्र के दूर दराज में स्थित सरकारी कार्यालयों के भुगतान इन उप खजाना कार्यालय के माध्यम से करती है। सभी तरह के बिलो के भुगतान, सरकारी कर्मचारियों की पेंशन व राजनीतिक पेंशन भी इसी उप खजाना के माध्यम से ही दी जाती है।

    हरियाणा सरकार द्वारा उप खजाना कार्यालय उकलाना को बंद किया गया तो क्षेत्र के लोगो को बहुत अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। हरियाणा सरकार को जनहित में अपने फैसले पर पुन विचार करना चाहिए। राज्य मंत्री ने आश्वस्त किया कि उचित कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर जोगेंद्र मौन, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी बलराम, मास्टर शीशपाल चहल, दलबीर सिंह, रामकुमार ग्रोवर, सूबे सिंह, सतीश कुमार, आजाद सिंह, राजीव कुंडू,बलबीर बौद्ध, धर्मवीर, बलवंत सिंह, रनबीर घनघस, लखमी चंद,डॉ जगदीश, भीम मिस्त्री, अतुल शर्मा, आदि मौजूद थे। Uklana News

    यह भी पढ़ें:– तेज रफ्तार कार पुल से गिरी, एक की मौत, 4 युवक घायल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here