हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home खेल Asian Games 2...

    Asian Games 2023 LIVE: एशियाड में पुरुष निशानेबाजी टीम ने स्वर्ण, महिला टीम ने जीता रजत

    Asian Games 2023 LIVE
    Asian Games 2023 LIVE: एशियाड में पुरुष निशानेबाजी टीम ने स्वर्ण, महिला टीम ने जीता रजत

    Asian Games 2023 LIVE: भारत के निशानेबाजों ने रविवार को भी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए पुरुष निशानेबाजी टीम ने स्वर्ण, महिला टीम ने रजत जीत लिया। चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में आज पृथ्वीराज टोंडिमन, जोरावर सिंह संधू और किनान डेरियस चेनाई ने पुरुषों की निशानेबाजी टीम ने शानदान प्रदर्शन कर 361 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

    Asian Games 2023 LIVE
    Asian Games 2023 LIVE: एशियाड में पुरुष निशानेबाजी टीम ने स्वर्ण, महिला टीम ने जीता रजत

    इसी स्पर्धा में कुवैत को रजत पदक जबकि चीन को तीसरे स्थान का कांस्य पदक मिला। दूसरी ओर राजेश्वरी कुमारी, कीर मनीषा और रजक प्रीति की महिला निशानेबाजी टीम ने स्पर्धा में रजत पदक जीता। भारतीय टीम को 337 के स्कोर के साथ रजत पदक मिला, जबकि चीन की टीम ने 357 के साथ स्वर्ण और कजाकिस्तान की टीम ने 336 के साथ कांस्य पदक जीता।

    अदिति ने गोल्फ व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता रजत

    भारत की शीर्ष गोल्फर अदिति अशोक ने रविवार को एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया। चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में अदिति पिछले चार दिनों में खेले गए महिला व्यक्तिगत स्पर्धाओं में अधिकांश समय तक स्वर्ण पदक स्पर्धा में बनी हुई थीं लेकिन आज वह प्रदर्शन को जारी नहीं रख सकी। वह 16वें होल पर डबल बोगी के कारण वह पीछे हो गईं और उसे रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

    अदिति ने आज के दिन की शुरुआत टॉप पोजिशन पर रहते हुए की थी, लेकिन थाईलैंड की युबोल अर्पिचया ने धैर्य बनाए रखा और पोल पोजीशन पर पहुंच कर स्वर्ण पदक जीत लिया। वहीं दक्षिण कोरिया की ह्युनजो यू को कांस्य पदक मिला।
    इस रजत पदक के साथ ही अदिति अशोक एशियाई खेलों में गोल्फ पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here