हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य पंजाब 30 जून को फाज...

    30 जून को फाजिल्का बंद का आहृवान

    Merchants, Protest, Strike, Raised, GST, Punjab

    जीएसटी: विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी

    फाजिल्का । जीएसटी प्रणाली व्यापारियों के ऊपर जबरदस्ती थोपी जा रही है। जीएसटी प्रणाली के बारे में व्यापार जगत को पूर्ण जानकारी दिए बिना इसे लागू किया जा रहा है अखिल भारतीय उद्योग मंडल के आह्वान पर 30 जून को प्रदेशभर में बंद के आह्वान पर फाजिल्का में भी पूर्ण बंद रखा जाए।

    यह बात फाजिल्का व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक गुलबद्धर ने स्थानीय अरोड़वंश भवन में व्यापारियों के साथ मीटिंग के दौरान कही। इस मौके सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि 30 जून शुक्रवार को भारत बंद के आह्वान का समर्थन करते हुए फाजिल्का के दुकानदार अपना कारोबार बंद कर रोष जताएंगे और केन्द सरकार से जीएसटी कानून को तुरंत वापिस या आगे डालने का दबाव बनाया जाएगा।

    व्यापारियों का आरोप: सलाह को भी मानने से इनकार

    व्यापारियों को जीएसटी कानून के प्रावधानों पर जानकारी उपलब्ध करवाते हुए डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष अश्विनी ढींगरा ने बताया कि जीएसटी कानून लागू होने से अफसरशाही को बढ़ावा मिलेगा जीएसटी काउंसिल ने व्यापारियों को दरकिनार करते हुए उनकी सलाह को भी मानने से इनकार कर दिया है।

    इस दौरान प्रधान अशोक गुलबद्धर ने सभी दूकानदार भाईयों का आॅड इवन को खत्म करवाने को किए संघर्ष में सहयोग किये जाने का तह दिल से आभार भी व्यक्त किया।

    इस इस मौके प्रफुल नागपाल ,सतीश ढींगरा ,अशवनी ढींगरा ,गुरप्रीत सिंह लवली काठपाल ,नरिंदर परनामी नीनू ,सुभाष चलाना ,कृष्ण जसूजा ,दौलत राम कठपाल , बालकृष्ण कटारिया ,राकेश मदान दीनानाथ सचदेवा ,संदीप मकड ,बब्बू छाबडा , लक्की ठठई ,गुलशन अनेजा ,एल डी शर्मा सुनील परनामी ,चिमन गिल्होत्रा , सुभाष चलाना ,दीपक ठकराल ,मोहन बिदानी ,सुनील मदान रोमी पाकपटनिया अशोक जैन ,शगन लाल कमरा गरीश सचदेवा बिंटू सचदेवा ,टेनी अरोडा आदि मौजूद थे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।