हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More

    Meri Fasal Mera Byora: ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल कल से होगा एक्टिव

    Meri Fasal Mera Byora

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा का वेब पोर्टल ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ (Meri Fasal Mera Byora) रबी 2023 के लिए 12 नवम्बर से उपलब्ध होगा। कृषि तथा किसान कल्याण विभाग के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि राज्य सरकार ने वर्ष 2023 के फसल पंजीकरण में पंजीकृत भूमि का मालिकाना हक रखने वाले किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए एवं कृषि विभाग से सम्बंधित योजनाओं का लाभ योग्य किसानों को समय पर उपलब्ध करवाने हेतु फसल पंजीकरण के तरीके में बड़ा बदलाव किया है।

    परिवार पहचान पत्र या आधार संख्या से जुड़े पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओ.टी.पी. प्राप्त होने के उपरांत ही फसल पंजीकरण होगा। विभाग ने किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि यदि किसी कारण से परिवार पहचान पत्र या आधार संख्या से जुड़ा हुआ पंजीकृत मोबाइल नंबर सही काम नहीं कर रहा है तो नजदीकी कॉमन सेवा केंद्र (सीएससी) पर जाकर सही मोबाइल संख्या दर्ज करवाएं।

    यह भी पढ़ें:– Haryana Roadways: दिल्ली के लिए बस सेवा फिर से शुरू: विनोद अरोड़ा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here