हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी ग्राम लौगा मे...

    ग्राम लौगा में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    Bulandshahr News
    ग्राम पंचायत लौंगा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    बुलन्दशहर/स्याना (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक के ग्राम पंचायत लौंगा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में मेरी माटी-मेरा देश (Meri Mati Mera Desh) कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेरी माटी-मेरा देश अभियान का शुभारंभ स्याना विधायक देवेन्द्र लोधी व ग्राम प्रधान सतेन्द्र राजपूत ने शिलापट का अनावरण कर किया। इस दौरान आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वीर शहीदों को याद किया गया। Bulandshahr News

    खण्ड विकास

    अधिकारी सहेन्द्र कुमार ने आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में जानकारी दी | Bulandshahr News

    स्याना विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी व खण्ड विकास अधिकारी सेहन्द्र सिंह ने गांव के लोगों की मिट्टी हाथ में लेकर राष्ट्र को समृद्धशाली बनाने की शपथ दिलाई बाद में उस मिट्टी को एक कलश में इकट्ठा किया गया।

    इसके अलावा लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के आह्वान को पूरा करने का संकल्प लिया। साथ ही कई जगहों पर पर्यावरण संतुलन के लिए पौधे भी रोपित किए गए। मौके पर ग्राम प्रधान सतेन्द्र राजपूत, एडीओ पंचायत सतेन्द्र सिंह, बीएओ कुलदीप चौहान, BMM देशराज, एडीओ ISB हेमन्त कुमार, सचिव अवधेश सिंह, विद्यालय प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार शर्मा, रोहित राजपूत, रविन्द्र कुमार, देवेन्द्र प्रधान, प्रमोद लोधी, रामचरन सिंह, श्योराज सिंह, प्रेम सिंह, मोहन सिंह व स्वयं सेवा समूह की महिला उपस्थित रहीं। Bulandshahr News

    यह भी पढ़ें:– Chandrayaan 3 Update: चांद के बहुत करीब चंद्रयान-3, 16 अगस्त, दूरियां होंगी पस्त

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here