हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अंबाला में आध...

    अंबाला में आधी रात आये लाखों रुपये टैक्स बकाया के मैसेज, लोगों की उड़ी नींद

    Messages sachkahoon

    बड़ी संख्या में परेशान लोग पहुंचे नगर निगम

    अम्बाला शहर (सच कहूँ न्यूज)। बीती आधी रात को नगर निगम की ओर से लाखों रुपये बकाया टैक्स के नोटिस के मैसेज (Messages) भेजे जाने से नागरिकों की नींद उड़ गई। सुबह होते ही बड़ी संख्या में लोग वास्तविकता जानने के लिए नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जहां कर्मचारियों द्वारा बामुश्किल लोगों को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया। किंतु लोगों का गुस्सा उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा था।

    दरअसल एनडीसी का तीसरा लेवल निगम के दायरे में आने पर अभी लोगों ने राहत की सांस ली ही थी कि बीती देर रात आए लाखों के टैक्स पेंडिंग के मैसेजों ने अम्बाला वासियों की चिंताए बढ़ा दी। बीती देर रात लोगों को मोबाइल में मैसेज प्राप्त हुए कि उनके ऊपर निगम का टैक्स बकाया है, जिसे अदा किया जाए। मैसेज हर आम और खास नागरिकों को मिले, यानी जिनके नाम कोई संपत्ति है उनको भी और जिनके नाम कोई संपत्ति नहीं है उनको भी कई-कई संपत्तियों के बकाया टैक्स को भरने के संदेश दिए गए।

    मैसेज (Messages) मिलने के बाद लोग सुबह-सुबह ही अम्बाला शहर नगर निगम कार्यालय पहुंचने लगे। लोगों का कहना है देर रात उन्हें निगम की तरफ से टैक्स बकाए का मैसेज आया, जिसकी वजह से वे पूरी रात सो भी नहीं पाए, निगम कार्यालय में कोई अधिकारी बताने को राजी नहीं है कि ये किस चीज का बकाया टैक्स है। कई लोगों का कहना था कि उन्होंने पिछला सभी टैक्स भरा हुआ है, इसके बावजूद उन्हें लाखों का मैसेज आया है।

    हालांकि लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नगर निगम अधिकारियों ने संपत्ति विभाग के बाहर एक नोटिस चस्पा कर दिया, जिसमें बताया गया कि मोबाइल पर मिले टैक्स संबंधित मैसेज (Messages) एनसीडी के पोर्टल का डाटा है और यह केवल टैक्स नहीं है बल्कि इसमें डिवेल्पमेंट चार्जिज भी शामिल हो सकता है। यदि आपके द्वारा हाउस टैक्स भरा हुआ है तो जो चार्जिज आपको प्राप्त हुए हैं, वह डिवेल्पमेंट चार्जिज हैं। कोई भी त्रुटि पाए जाने पर आप अपनी आपत्ति दर्शा सकते हैं। यानी अब लोग सरकारी गलतियों का खमियाजा भुगतते हुए इसी को ठीक करवाने में लगेंगे।

    क्या कहते हैं नगर निगम डिप्टी कमिश्नर

    नगर निगम डिप्टी कमिश्नर अमन ढांडा ने बताया कि चंडीगढ़ हेड से लोगों को उनकी प्रॉपर्टी नंबर के आधार पर बकाया टैक्स के मैसेज भेजे गए हैं, जिनमें प्रॉपर्टी टैक्स, डिवेल्पमेंट चार्ज व कूड़ा प्रबंधन आदि चार्ज शामिल हैं। जिसको अपने बकाए टैक्स में कोई त्रुटि लगती है वह ऑब्जेक्शन फाइल कर सकता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here