हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश राजस्थान के प...

    राजस्थान के प्रवासी कार्यकर्ताओं ने छोड़ी देशभर में अमिट छाप : भजनलाल शर्मा

    Rajasthan News
    CM Bhajan Lal Sharma

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। भाजपा प्रदेश कार्यालय में लोकसभा चुनाव प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश संगठन सह प्रभारी विजया राहटकर, लोकसभा चुनाव प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी और भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल मंच पर उपस्थित रहे। Bhajan Lal Sharma

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा के सभी चुनाव प्रवासी कार्यकर्ताओं, नेताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का कार्य सराहनीय तथा प्रशंसनीय है। पहले प्रदेश में चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में अच्छा मतदान करवाया और फिर देशभर में विभिन्न दूर दराज के गांव, ढ़ाणी में जाकर चुनाव की कमान संभाली। ऐसे में लोकसभा चुनाव प्रवासी कार्यकर्ताओं को भाषा, खानपान और निवास तक की परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन इन सबके बावजूद सभी कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम के साथ प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार-प्रसार किया।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में देशभर में ऐतिहासिक कार्य किया

    सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में देशभर में ऐतिहासिक कार्य किया। इसकी बदौलत आज जिस भी प्रांत, जिला या मंडल स्तर पर भाजपा के प्रवासी कार्यकर्ता पहुंचे वहां से एक ही आवाज आई ह्यअबकी बार 400 पार’। भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि पार्टी इस बार 4 जून को अपने ध्येय वाक्य को पूरा करेगी। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी ने सामूहिक प्रयास किए है। लोकसभा प्रवासी कार्यकर्ताओं का चुनाव प्रचार का अनुभव, स्मृतियां और नवाचार सभी के लिए कारगर साबित होगी।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान देशभर में राजस्थान के कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा, जोश और जुनून के साथ कार्य करते हुए अपनी छाप छोड़ी है। राजस्थान से देशभर में प्रचार के लिए जाने वाले कार्यकर्ताओं का योगदान प्रशंसनीय है फिर चाहे पंजाब, हरिणाणा, दिल्ली, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, हैदराबाद ही क्यों ना हो। राजस्थान के कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार तो किया ही, साथ में स्थानीय प्रवासियों से भाईचारे का संबंध भी बनाया है। राजस्थान के प्रवासी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवाद की भावना के साथ काम किया है ये ही हमारी पूंजी है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को सीख देते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि घर से निकलने पर पार्टी का काम तो होता है साथ में व्यक्ति का नाम भी होता है। Bhajan Lal Sharma

    पूर्वोत्तर में भाजपा की स्थिति मजबूत हुई | Bhajan Lal Sharma

    भाजपा प्रदेश की संगठन सह प्रभारी विजया राहटकर ने कहा कि भाजपा ऐसा संगठन है जहां कार्यकर्ताओं को निरंतर आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है। आज प्रवासी कार्यकर्ता बैठक में सभी ने अपने अनुभव साझा किए है। हर कार्य, हर बार हमें कुछ नया सिखाता हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहतन का ही परिणाम है कि दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत, पूर्वोत्तर में भाजपा की स्थिति मजबूत हुई है।

    जोधपुर से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब, दलित, वंचित और महिलाओं की जनकल्याणकारी नीतियों के बदौलत देशभर में भाजपा के प्रति और भाजपा के कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मविश्वास एंव आत्मसम्मान बढ़ा है। देशभर में आज भाजपा के अनुकूल स्थिति में प्रवासी कार्यकर्ताओं ने प्रचार-प्रसार किया है। बाड़मेर से भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को हर बार कुछ नया सिखने को मिलेगा। प्रवासी कार्यकर्ताओं से अनुभव साझा करने के लिए आयोजित बैठक निश्चित तौर पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाली है। Bhajan Lal Sharma

    Jammu and Kashmir: पहाड़ियों में भीषण आग, देखें, भीषण आग का दृश्य!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here