हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ सीकर में न्यू...

    सीकर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे 1.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

    Temperature, Drop Rajasthan

    सीकर (एजेंसी)। राजस्थान में तापमान में गिरावट आने से कड़ाके की सर्दी का कहर शुरू हो गया और शनिवार को सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के नीचे पहुंच गया। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र के अनुसार फतेहपुर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्दी के इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंचा है। तापमान के जमाव बिंदु से नीचे पहुंच जाने से सुबह जगह-जगह औंस जम गई। कड़ाके की ठंड से जनजीवन भी प्रभावित हुआ। लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते नजर आए। शुक्रवार को फतेहपुर में 0.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here