हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान परिवहन राज्यम...

    परिवहन राज्यमंत्री ने की सर्विस मॉडल पर एक हजार बसें चलाने की घोषणा

    Jaipur News
    राजस्थान परिवहन राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह ओला विधानसभा में जाते हुए

    सुजानगढ़-बीदासर के रूटों पर उपलब्धता के आधार पर बसों को लगाया जा सकेगा

    जयपुर। राजस्थान परिवहन राज्यमंत्री (Minister of State for Transport) बृजेन्द्र सिंह ओला ने विधानसभा में कहा कि राज्य बजट वर्ष 2023-24 में सर्विस मॉडल पर एक हजार बसें चलाने की घोषणा की गई है। यह बसें प्राथमिकता के आधार सुजानगढ़ एवं बीदासर तहसील क्षेत्र के उन रूटों पर संचालन का प्रयास किया जाएगा, जिनमें लॉकडाउन के दौरान रोडवेज की बंद की गई बस सेवाएं पुनः संचालित नहीं की जा सकी हैं। Jaipur News

    ओला प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। इससे पहले विधायक मनोज कुमार के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में ओला ने कहा कि सुजानगढ एवं बीदासर तहसील में लॉकडाउन से पूर्व राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की 58 बसें संचालित थी। उन्होंने इनका मार्गवार विवरण सदन के पटल पर रखा। वहीं 68 निजी बसें ग्रामीण व अन्य मार्ग पर संचालित थीं। Jaipur News

    ओला ने निगम द्वारा संचालित बसों में से 9 बसों का विवरण सदन के पटल पर रखा जो लॉकडाउन के बाद बंद की गई तथा अभी तक पुनः संचालित नहीं की गई। उन्होंने बताया कि निगम के सीमित संसाधनों के कारण उक्त बन्द की गई बसों का पुनः संचालन किये जाने का फिलहाल कोई विचार नहीं है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त संचालित निजी बसों में किसी भी बस का संचालन बंद नहीं किया गया है तथा वर्तमान समय में बीदासर एवं सुजानगढ तहसील क्षेत्र में कुल 71 निजी बसें ग्रामीण एवं अन्य मार्गों पर संचालित हैं।

    यह भी पढ़ें:– प्रदेश में औद्योगिक सुरक्षा बल होगा गठित, आवश्यक सुविधाओं के लिए 21 करोड़ स्वीकृत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here