हमसे जुड़े

Follow us

12.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा विधायक भयाना ...

    विधायक भयाना ने किया पीएचसी का निरीक्षण, छह कर्मचारी मिले गैरहाजिर

    Hisar News
    Hansi News: हाजरी रजिस्टर चेक करते विधायक विनोद भयाना

    हाँसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: हांसी के गांव उमरा में शुक्रवार को विधायक विनोद भयाना ने पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीएचसी की व्यवस्थाएं जांची और हाजिरी रजिस्टर भी चेक किया। उन्हें कई कर्मचारी ड्यूटी से गैर हाजिर मिले जिस पर विधायक विनोद भयाना ने उचित कार्रवाई करने की बात कही। शुक्रवार को विधायक की विनोद भयाना उमरा में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बारे में शिकायत की थी। Hisar News

    विधायक ने मिली इस शिकायत के अनुसार ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का और निरीक्षण किया। विधायक ने स्वयं माना कि ग्रामीणों के द्वारा की गई शिकायत में काफी सच्चाई है। उन्हें यहां आकर सच में बहुत बुरा लगा। विधायक के औचक निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग ने छह कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। हालांकि इनमें से दो कर्मचारी ऐसे थे जो रात्रि ड्यूटी पर आने थे। और दो कर्मचारी दूसरी जगह कैंप में गए हुए थे। जिन्होंने मूवमेंट रजिस्टर में एंट्री नहीं की थी। व दो कर्मचारी अनुपस्थित थे। एसएमओ डॉ कामिंद मोगा ने इनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस से जारी किया है। Hisar News

    यह भी पढ़ें:– Jind Police: जींद पुलिस की अनोखी पहल – 54 बुलेट बाइकों के साइलेंसरों पर चला रोड रोलर