हमसे जुड़े

Follow us

30.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी विधायक मिथलेश...

    विधायक मिथलेश पाल और पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने टोल मैनेजर से की तीखी बहस

    Mirapur News
    Mirapur News: विधायक मिथलेश पाल और पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने टोल मैनेजर से की तीखी बहस

    मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: मुझेडा टोल प्लाजा पर मंगलवार को उस समय माहौल गरम हो गया जब विधायक मिथलेश पाल और पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने स्थानीय लोगों के साथ धरना देकर टोल मैनेजर से सीधे सवाल किए। टोल फ्री किए जाने के बावजूद स्थानीय लोगों से जबरन वसूली की शिकायत मिलने पर धरना दिया गया। धरने पर बैठे नेताओं ने टोल की सभी 16 लाइनों के बैरियर हटा दिए और टोल फ्री कर दिया। Mirapur News

    मीरापुर क्षेत्र के रामराज, मुझेडा, संभलहेडा, सालारपुर आदि गांव के लोगों ने टोल वसूली के बाद विधायक से शिकायत की जिसके समाधान के लिए मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे विधायक मिथलेश पाल, पूर्व मंत्री योगराज सिंह व रालोद के वरिष्ठ नेता स. मेजर सिंह टोल प्लाजा पर पहुंच गए तथा स्थानीय लोगों से वार्ता की। विधायक और पूर्व मंत्री ने मौके पर पहुंचकर 20 किलोमीटर तक के क्षेत्र को टोल मुक्त करने और क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार देने की मांग की। उन्होंने टोल मैनेजर से उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग भी रखी। इसके बाद तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता भी वहां पहुंचीं और एनएचएआई अधिकारियों से फोन पर बातचीत की। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले टोल कंपनी ने गांव के युवाओं को काम पर रखा लेकिन बाद में बिना किसी कारण के उन्हें हटा दिया गया। Mirapur News

    नयागांव भुम्मा निवासी कुलदीप पाल ने आरोप लगाया कि उन्हें भी कंपनी से निकाल दिया गया। टोलकर्मियों पर अभद्र व्यवहार करने व धमकाने का आरोप भी लगाया गया। जैसे ही स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ा, प्रदर्शनकारियों ने टोल की सभी 16 लाइनों के बैरियर हटा दिए और टोल फ्री कर दिया। टोल मैनेजर आकाश चौधरी ने इसका विरोध किया लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं मानी। विधायक मिथलेश पाल ने कहा कि स्थानीय युवाओं को रोजगार देना कंपनी की जिम्मेदारी है और वह इस मुद्दे को एनएचएआई तक पहुंचाएंगी। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री कराने के लिए प्रदर्शन किया था, जिस पर पुलिस ने दो नामजद व 25 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर दिया था। Mirapur News

    यह भी पढ़ें:– केंद्रीय जेल से 13 मोबाइल फोन जब्त