हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश युवक की बाइक ...

    युवक की बाइक रोकने पर तमतमाई विधायक, हेड कांस्टेबल को जड़ा तमाचा!

    MLA Ramila Khadiya

    बांसवाड़ा। राजस्थान में एक निर्दलीय विधायक ने कथित रूप से एक कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया। कांस्टेबल का आरोप है कि उसने विधायक के समर्थक युवक की बाइक रोककर उसका चालान काट दिया था। इससे गुस्साईं विधायक ने उसे थप्पड़ मारा। हालांकि पुलिस ने मामले में महिला विधायक पर केस दर्ज कर लिया। ये पूरा मामला बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ का है। निर्दलीय महिला विधायक रमिला खरिया इस बात से भड़क गईं कि उनके समर्थक की गाड़ी का चालान क्यों काटा गया। गुस्साई विधायक ने कथित तौर पर हेड कॉन्स्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया। हेड कॉन्स्टेबल का नाम महेंद्र नाथ सिंह बताया जा रहा है। कांस्टेबल ने विधायक पर केस दर्ज करवाया है।

    हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र नाथ ने बताया कि पुलिस नाकेबंदी के दौरान बाइक पर सवार सुनील बारिया को रोका था। कोरोना के कारण सभी जगह नाकेबंदी चल रही है और आने जाने वालों से पूछताछ की जाती है। जब पुलिस ने सुनील की बाइक को रोका तो वह गुस्से में आ गया और कॉलर पकड़कर पुलिसकर्मी को नौकरी से निकलवाने की धमकी देने लगा। इस पर हेड कॉन्स्टेबल ने चालान बना दिया। इसके बाद सुनील ने इस बारे में विधायक रमिला खारिया से शिकायत कर दी, जिसके बाद महिला विधायक ने वहां पहुंचकर हेड कॉन्स्टेबल को थप्पड़ मार दिया।

    इस पर जब हेड कांस्टेबल महेंद्र नाथ ने विधायक पर केस दर्ज कराने की बात कही तो थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने उसे विधायक से माफी मांगने के लिए कह दिया। ऐसे करने से महेंद्र ने साफ इंकार कर दिया। बाद में अन्य पुलिस कर्मियों ने भी महेंद्र के समर्थन में मैस में हड़ताल कर दी और खाना खाने से इंकार कर दिया। आखिरकार पुलिस ने विधायक के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके साथ ही हेड कांस्टेबल महेंद्र नाथ के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि विधायक के खिलाफ केस की जांच सीबीसीआईडी करती है। आखिर इस मामले की जांच सीबीसीआईडी कर रही है। वहीं विधायक ने कहा कि मैंने किसी को थप्पड़ नहीं मारा है। युवक अपने किसी परिचित को दवा देने गया था और वापसी में हैड कांस्टेबल महेन्द्र ने रोककर उससे मारपीट की। मैं बस यही पता करने गई थी कि मारपीट क्यों की गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।