हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home अन्य खबरें एम्स में अटल ...

    एम्स में अटल जी से मिलने पहुंचे मोदी

    Modi, Came, Meet, Atal, AIIMS

    11 जून से एम्स में भर्ती हैं अटल बिहारी वाजपेयी

    नई दिल्ली, एजेंसी।

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत इन ठीक नहीं है जिसके चलते उन्हें एम्स में भर्ती किया गया है। बात दें की अटल बिहारी वाजपेयी जी 11 जून से अस्पताल में भर्ती है। इसी दौरान उनका हाल जानने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार रात एम्स पहुंचे। एम्स प्रशासन को माेदी के आने की पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। मोदी रविवार रात 9 बजे के बाद एम्स पहुंचे। वे वहां करीब 20 मिनट रुके। वाजपेयी जी को डायबिटीज है। उनकी सिर्फ एक किडनी काम कर रही है। इस बार यूरिनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन के चलते उन्हें भर्ती किया गया है। 30 साल से अटलजी के निजी फिजिशियन डॉ. रणदीप गुलेरिया की देखरेख में एम्स में उनका इलाज चल रहा है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।