हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश किसानों के सा...

    किसानों के साथ मोदी कर रहे हैं नाइंसाफी: सोनिया

    sonia-gandhi

    नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कृषि कानूनों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि उनकी सरकार किसी से सलाह मशविरा किए बिना तीन काले कानून लेकर आई है और कांग्रेस किसानों के साथ इन कानूनों के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी। गांधी ने शुक्रवार को यहां जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि किसान ने अपनी मेहनत से कोरोना जैसी महामारी के दौर में देश की असाधारण सेवा की और उन्हीं की बदौलत इस संकट में देशवासियों को मुफ्त में अनाज उपलब्ध कराया जा सका है लेकिन किसान विरोधी और जन विरोधी मोदी सरकार ने कृषि विरोधी तीन कानून बनाकर देश के किसानों की साथ नाइंसाफी की है।

    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा “आज किसानों, मज़दूरों और मेहनतकशों के सबसे बड़े हमदर्द, महात्मा गांधी की जयंती है। गांधी जी कहते थे कि भारत की आत्मा भारत के गांव, खेत और खलिहान में बसती है। आज ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देने वाले हमारे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती भी है।” मोदी सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण आज देश का किसान और खेत मजदूर कृषि विरोधी तीनों काले कानूनों के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन कर रहा है। अपना खून पसीना देकर देश के लिए अनाज उगाने वाले अन्नदाता किसान को मोदी सरकार खून के आंसू रुला रही है। उन्होंने कहा, “कोरोना महामारी के दौरान हम सबने सरकार से मांग की थी कि हर जरूरतमंद देशवासी को मुफ़्त में अनाज मिलना चाहिए।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।