हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home अन्य खबरें मोदी आज से 2 ...

    मोदी आज से 2 दिन के गुजरात दौरे पर

    Gujarat Election Result 2022

    नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी गुरुवार को दो दिन के दौरे पर गुजरात जाएंगे। यहां वे अहमदाबाद में साबरमती आश्रम के शताब्दी समारोह की शुरुआत करेंगे। इसके बाद एक शिविर में दिव्यांगों को इक्विपमेंट्स बाटेंगे। राजकोट में वाटर प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन करने के बाद मोदी एयरपोर्ट तक 8-9 किलोमीटर लंबा रोड शो भी करेंगे। इस साल के आखिर में होने वाले असेंबली इलेक्शन से पहले मोदी का यह चौथा गुजरात दौरा है।

    मोदी ने किया ट्वीट

    मोदी ने ट्वीट कर बताया मैं गुरुवार से दो दिन के लिए गुजरात में हूं। अहमदाबाद, राजकोट, मोदासा और गांधीनगर में कई प्रोग्राम में हिस्सा लूंगा। फिर राजकोट जाऊंगा जहां शिविर में दिव्यांग भाई-बहनों से बातचीत करूंगा। बीजेपी सूत्रों ने बताया कि मोदी पहले दिन साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी के आध्यात्मिक गुरु रहे राजचन्द्र पर डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे। इसके बाद राजकोट के आजी डैम जाएंगे। यहां से एयरपोर्ट तक रोड शो करेंगे। शाम को पीएम गांधीनगर रवाना हो जाएंगे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।