कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: समाजवादी पार्टी से संबद्ध समाजवादी अधिवक्ता सभा ने जनपद में संगठनात्मक विस्तार करते हुए नए पदाधिकारी की घोषणा की है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कस्बा कैराना के मोहल्ला खैलकलां निवासी अधिवक्ता मोहम्मद बिलाल को शामली का जिला सचिव मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल तथा समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकन्दर यादव एडवोकेट के अनुमोदन से किया गया है। Kairana News
नवनियुक्त जिला सचिव मोहम्मद बिलाल ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठां के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और जनपद में पार्टी का जनाधार और सुदृढ़ होगा। अधिवक्ता बिलाल चौहान को जिला सचिव बनाए जाने पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान रिजवान अली एडवोकेट, शफकत खान एडवोकेट आदि मौजूद रहे। Kairana News
यह भी पढ़ें:– Suspended: सीवर सफाई नियमों की अनदेखी के चलते गुरुग्राम नगर निगम का जेई निलंबित















