हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में म...

    हरियाणा में मानसूनी गतिविधियां धीमी, उमस से लोग बेहाल

    Monsoon activities sachkahoon

    चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। पश्चिमोत्तर क्षेत्र में करीब दो सप्ताह से मानसून कमजोर पड़ने से गर्मी तथा उमस से लोग बेहाल रहे। अगले चौबीस घंटों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। मौसम केन्द्र के अनुसार क्षेत्र में अगले चौबीस घंटों में मानसूनी गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। करीब दो सप्ताह से क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होती रही लेकिन झमाझम बारिश न होने से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे, जिससे अधिकतम पारे में वृद्धि हुई। चंडीगढ में आज कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई, जिससे न्यूनतम पारा 25 डिग्री, अंबाला 28 डिग्री, हिसार 26 डिग्री, करनाल, नारनौल, रोहतक का पारा क्रमश: 26 डिग्री, गुडगांव 25 डिग्री, भिवानी 27 डिग्री, सरसा 27 डिग्री, अमृतसर 28 डिग्री, लुधियाना,पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, गुरदासपुर का पारा क्रमश: 27 डिग्री, फरीदकोट 29 डिग्री, बठिंडा 26 डिग्री रहा। दिन में तेज धूप के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। गर्मी से राहत मिलने की कम संभावना है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।