हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब विभिन्न ब्लॉक...

    विभिन्न ब्लॉकों की नामचर्चाओं का आयोजन

    Month of establishment

    डेरा सच्चा सौदा के 71वें रूहानी स्थापना माह के उपलक्ष्य में

    अबोहर-बुधरवाली(सुधीर अरोड़ा/नरेश सेठी)। डेरा सच्चा सौदा के रूहानी स्थापना माह व जाम-ए-इन्सां गुरु का की वर्षगांठ के उपलक्ष्य (Month of establishment) में राजस्थान व पंजाब के विभिन्न ब्लाकों की नामचर्चा का आयोजन मौजपुर धाम बुधरवाली में हर्षोल्लास के साथ किया गया। नामचर्चा दौरान भारी तादाद में साध-संगत ने शिरकत की। नामचर्चा का शुभारंभ अरदास का शब्द बोलकर किया गया। इसके पश्चात विभिन्न ब्लॉकों से आए हुए कविराज भाईयों ने भजनों के माध्यम से सतगुरु की महिमा का गुणगान किया। मौके पर उक्त ब्लॉकों के समस्त जिम्मेवार व कमेंटी सदस्य बड़ी संख्या में हाजिर हुए।

    कविराजों ने मधुर स्वर में शब्दों का गायन कर गुरू की महिमा का गुणगान किया। समिति के सदस्यों द्वारा डेरा सच्चा सौदा आश्रम की ओबीडी सेवा के बारे में अवगत करवाया गया, जिसमें मोबाईल पर यह सेवा शुरू करवाये जाने पर प्रत्येक दिन पूज्य गुरु जी के अनमोल वचन सुबह सुनने को मिलते है।

    शाह सतनाम सिंह जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के जिम्मेवारों व सेवादारों ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाये रखा। ट्रैफिक ग्राउंड में बसें, कारें मोटरसाइकिल, जीप, ट्रैक्टर-ट्राली इत्यादि साधन बड़ी संख्या में मौजूद थे। गर्मी के मौसम के बावजूद साध-संगत में नामचर्चा को लेकर भारी उत्साह दिखाई दिया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।