हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अनुभवी स्वास्...

    अनुभवी स्वास्थ्य मित्र संगठन हरियाणा की मासिक बैठक टोहाना में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई

    Fatehabad News
    Tohana News: अनुभवी स्वास्थ्य मित्र संगठन हरियाणा की मासिक बैठक टोहाना में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई

    बैठक में डॉ. सुनील सेठी ने अपनी उपस्थिति देकर नई जानकारी दी | Fatehabad News

    टोहाना (सच कहूँ न्यूज़)। Tohana News: रतिया रोड स्थित श्री गुरु रविदास धर्मशाला में अनुभवी स्वास्थ्य मित्र संगठन हरियाणा की मासिक मीटिंग जिला अध्यक्ष फतेहाबाद अजायब सिंह फतेहपुरी व ब्लॉको के प्रधानों की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में संगठन के सदस्यों के समक्ष आ रही कठिनाइयों को देखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने के बिंदुओं पर चर्चा की गई। मंच का संचालन रघुबीर जांगड़ा ने बड़ी शालीनता से करते हुए अनुभवी स्वास्थ्य मित्र संगठन की हरियाणा ब्लॉक कमेटी के अध्यक्षों को मंच पर बोलने के लिए आमंत्रित किया, जिसमें टोहाना ब्लॉक प्रभारी जगमोहन,ब्लॉक उकलाना अध्यक्ष जोरा सिंह, ब्लॉक जाखल अध्यक्ष विनोद कुमार, ब्लॉक भूना अध्यक्ष

    राम सिंह, टोहाना शहरी अध्यक्ष बलवान सैनी, ब्लॉक रतिया अध्यक्ष भरत सिंह, जिला कमेटी महासचिव संदीप खान, रमनदीप सिंह ढेर, मनजीत सिंह टोहाना, सुरेन्द्र अक्कांवाली, जगत राम नरैल सहित टोहाना शहर व अलग अलग ब्लॉकों से आए अनुभवी स्वास्थ्य मित्रों ने संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सेठी अस्पताल टोहाना से पहुंचे एएमआर चैंपियन हरियाणा डॉ. सुनील सेठी (एमडी) ने मौसमी बीमारियों के बारे में बहुत ही विस्तार से जानकारी साझा की।  ब्लॉक टोहाना अध्यक्ष गुरदीप सिंह ढिल्लों रत्ताथेह ने मुख्य अतिथि तथा अनुभवी स्वास्थ्य मित्र संगठन के सदस्यों का भारी संख्या में पधारने पर स्वागत किया तथा धन्यवाद किया तथा कहा कि जो सदस्य बैठक में उपस्थित नहीं हो पाए हैं, वे अवश्य पधारें। Fatehabad News

    अपने संबोधन के दौरान अनुभवी स्वास्थ्य मित्र संगठन हरियाणा के जिला फतेहाबाद अध्यक्ष अजायब सिंह फतेहपुरी ने अनुभवी स्वास्थ्य मित्र संगठन के साथियों को उनके स्वच्छ कार्यों से अवगत कराया तथा आने वाली परिस्थितियों से एकजुटता के साथ निपटने के लिए बड़ी संख्या में एक मंच पर आने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सुनील सेठी को अनुभवी स्वास्थ्य मित्र संगठन हरियाणा की तरफ से स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस बैठक में जिला कमेटी उपाध्यक्ष महावीर धारसूल, मुख्य सलाहकार दिलबाग सिंह दीवाना, ब्लॉक टोहाना कमेटी सदस्य दर्शन कन्हरी, जगसीर अमानी, संजीव भाटिया ललोदा, डिंपल साधनवास, मित्र संगठन सदस्य मौजूद थे। Fatehabad News

    यह भी पढ़ें:– प्राकृतिक खेती के विस्तार हेतु बनेगी राष्ट्रीय कमेटी-शिवराज सिंह चौहान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here