हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य पंजाब 10 करोड़ से अध...

    10 करोड़ से अधिक की हेरोईन बरामद

    Dissenting Debate, DGP, Ministers, Drug, Punjab, Cabinet Meeting

    अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पकड़ी हेरोईन

    अमृतसर। अमृतसर सेक्टर में भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने दो किलो से अधिक हेरोईन बरामद की है जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है।

    सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक सह वरिष्ठ प्रवक्ता आर एस कटारिया ने यहां बताया कि अमृतसर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों के बाद वीरवार को कक्कड़ सीमा चौकी पर अंतरराष्ट्रीय सीमा और सीमा सुरक्षा घेरा के बीच बल के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया गया।

    उन्होंने बताया कि इस दौरान बल के जवानों ने दो किलो नौ ग्राम हेरोईन तथा बीस ग्राम अफीम बरामद की है। बरामद हेरोईन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 करोड रुपए से अधिक आंकी गई है। अधिकारी ने बताया कि इस साल पाक सीमा से पंजाब में अब तक 111 किलो से अधिक हेरोईन एवं डेढ किलो से अधिक अफीम की बरामदगी हो चुकी है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।