हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    अमेरिका में मौसम का कहर: 3 हजार से अधिक उड़ानें रद्द

    India will resume international flights sachkahoon

    अमेरिका में मौसम के कारण या विलंब से चल रही है:फ्लाइटअवेयर

    वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका में मौसम संबंधी परेशानियों के कारण क्रिसमस के दिन से महज तीन दिन पहले गुरुवार को तीन हजार उड़ाने रद्द कर दी गई या फिर विलंब से चल रही है। फ्लाइटअवेयर डाटकाम पोर्टल ने आज यहां बताया कि अमेरिका में बाहर जाने वाली और घरेलू कुल 1,445 उड़ानों को रद्द किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा 1631 उड़ानों में विलंब हुआ है।

    200 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी

    पोर्टल ने बताया कि शिकागो में उड़ानों में सबसे अधिक बदलाव हुआ हैं। शिकागो ओ’हारे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को करीब 460 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और 90 से अधिक उड़ानें स्थगित करना पड़ा। शिकागो मिडवे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 200 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा ने अगले कुछ दिनों के लिए अमेरिका के अधिकतर क्षेत्र के लिए चेतावनी जारी की है।

    उन्होंने कहा, ‘शक्तिशाली शीतकालीन तूफान मध्य और पूर्वी अमेरिका में व्यापक विघटनकारी और प्रभावी हो सकता है। बयान में कहा गया है कि देश के पूर्वी हिस्से में शुक्रवार तक रिकॉर्ड तोड़ ठंड और जानलेवा हवाएं चलेंगी। ओरेगॉन और वाशिंगटन प्रांतों के कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार है। मौसम सेवा ने वाशिंगटन से फ्लोरिडा तक 30 से अधिक राज्यों में ठंडी हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here