हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home कारोबार पूर्णबंदी से ...

    पूर्णबंदी से अब तक इंडिगो की 50 हजार से अधिक उड़ानें

    Indigo Flights
    Indigo Flights: यात्रीगण ध्यान दें! इंडिगो की श्रीनगर, अमृतसर सहित कई शहरों के लिए उड़ानें रद्द

    नई दिल्ली (एजेंसी)। किफायती विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने मार्च में पूर्णबंदी लागू होने के बाद से 50 हजार से अधिक उड़ानें भरने की उपलब्धि हासिल कर ली है। इंडिगो ने शनिवार को बताया कि घरेलू मार्गों पर शुरु की गई नियमित यात्री उड़ानों के साथ ही चार्टर्ड यात्री उड़ानों, चार्टर्ड मालवहन उड़ानों, द्विपक्षीय समझौतों के तहत शुरु की गई उड़ानों और वंदे भारत मिशन की उड़ानों को मिलाकर आज उसकी उड़ानों की संख्या 50 हजार के पार पहुँच गई। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह देश की पहली एयरलाइन है। यात्रियों की संख्या के लिहाज से इंडिगो देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी है। घरेलू मार्गों पर नियमित उड़ानों के यात्रियों की संख्या में उसकी हिस्सेदारी पूर्णबंदी से पहले 50 प्रतिशत से कुछ कम थी जो पूर्णबंदी के बाद जुलाई में बढ़कर 60 फीसदी को पार कर गई है।

    इंडिगो ने बताया कि आज सुबह दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना के लिए रवाना हुई उड़ान संख्या 6ई 494 के साथ ही पूर्णबंदी के बाद की 50 हजार उड़ानों की उपलब्धि उसने हासिल कर ली। इस दौरान वह 47,865 घरेलू और 1,799 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन कर चुकी है। अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों में उसने पश्चिम एशिया, मध्य एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया और दक्षिण एशिया के देशों की उड़ान भरी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।