हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी देश में 56 हज...

    देश में 56 हजार से अधिक कोरोना के नए केस

    Coronavirus

    24 घंटे में 271 और लोगों की मौत

    नई दिल्ली (एजेंसी)। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में गिरावट आई है और ये 60 हजार से नीचे गिरकर 56 हजार पर आ गये। इससे पहले सोमवार को इस संक्रमण के 68,020 मामले दर्ज किये गये थे, जबकि रविवार को इनकी संख्या 62,714 रही थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 56,211 नए मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 20 लाख 95 हजार 855 हो गई है। वहीं इस दौरान 37,028 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसे मिलाकर अब तक 1,13,93,021 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं।

    सक्रिय मामले 5,40,720 हो गए हैं। इसी अवधि में 271 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,62,214 हो गई है। देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 94.19 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 4.47 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.34 फीसदी रह गई है। महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 10,687 बढ़कर 3,37,928 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 20,854 और मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 23,53, 307 पहुंच गई है जबकि 102 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 54,283 हो गया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।