हमसे जुड़े

Follow us

19.8 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी देश में एक दि...

    देश में एक दिन में नौ लाख से अधिक कोरोना नमूनों की जांच

    Corona Samples

    नयी दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 को काबू में करने के लिये परीक्षण का दायरा निरंतर बढ़ाया जा रहा है और 24 अगस्त को नौ लाख 25 हजार 383 जांच की गई। भारतीय चिकित्सा अनुंसधान परिषद (आईसीएमआर) की तरफ से मंगलवार को बताया गया कि 24 अगस्त को देश भर में कोरोना वायरस के नौ लाख 25 हजार 383 नमूनों की जांच की गई जिसके साथ ही अब तक जांच किये गये नमूनों की संख्या तीन करोड़ 68 लाख 27 हजार 520 पर पहुंच गई। देश में 21 अगस्त को रिकाॅर्ड 10 लाख 23 हजार 836 कोरोना जांच की गई थीं और एक दिन में 10 लाख से अधिक संक्रमण परीक्षण करने वाला विश्व में तीसरा देश था।

    Coronavirus

    स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से आज जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 60975 नये मामले सामने आये और 848 मरीजों की वायरस ने जान ले ली। देश में कोरोना के कुल मरीज 31,67,325 हैं जिनमें से सक्रिय मामले 7,04,348 और 24,04,585 लोग वायरस को मात दे चुके हैं। वायरस से मरने वाल़ों की कुल संख्या 58390 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में नये मामलों की तुलना में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक 66550 रही जिससे रिकवरी रेट सुधरकर 75.91 प्रतिशत और मृत्यु दर घटकर 1.84 प्रतिशत रह गई।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।