हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश देश में कोरोन...

    देश में कोरोना के दो हजार से अधिक नये मामले, मृतकों की संख्या 1218 हुई

    Coronavirus

    नयी दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ महामारी से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान Coronavirus के 2293 नए मामले सामने आये हैं तथा 71 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1218 हो गयी है। देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के अब तक कुल 37336 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 111 विदेशी मरीज शामिल हैं। कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है और पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 1062 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 9951 पर पहुंच गयी है।

    गुजरात पिछले 24 घंटों के दौरान 326 नये मामले | Coronavirus

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में हालात लगातार चिंताजनक होते जा रहे है और पिछले एक दिन में 1008 नए मामलों के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 11506 पर पहुंच गयी है और इस दौरान 26 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 485 हो गयी है। वहीं राज्य में 1879 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।

    गुजरात पिछले 24 घंटों के दौरान 326 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या के मामलों में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। गुजरात में संक्रमितों की कुल संख्या 4721 हो गयी है तथा 22 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 236 पर पहुंच गयी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं और पिछले 24 घंटाें में 223 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण अब तक कुल 3738 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।