हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home खेल Morne Morkel ...

    Morne Morkel : मिल गया टीम इंडिया को नया बॉलिंग कोच! जानें, कौन है ये खिलाड़ी?

    Morne Morkel
    Morne Morkel : मिल गया टीम इंडिया को नया बॉलिंग कोच! जानें, कौन है ये खिलाड़ी?

    Morne Morkel: खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व गेंदबाज मोर्ने मोर्कल (39) को भारतीय क्रिकेट टीम का गेंदबाजी कोच बनाया गया है। वह 1 सितंबर से टीम से जुड़ेंगे। बीसीसीआई अध्यक्ष जय शाह ने बुधवार 14 अगस्त को यह जानकारी दी है। मोर्कल पाकिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच रह चुके हैं। मुख्य कोच गौतम गंभीर ने मोर्कल को गेंदबाजी कोच बनाने के लिए कहा था। दोनों ने आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए साथ काम किया है। मोर्कल पूर्व भारतीय कोच पारस महाम्ब्रे की जगह लेंगे। महाम्ब्रे का कार्यकाल पहले ही खत्म हो चुका था, लेकिन मोर्कल निजी कारणों से श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं हो सके। ऐसे में बीसीसीआई ने सयराज बैहुले को गेंदबाजी कोच बनाकर भेजा।

    मोर्कल का पहला काम बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज है | Morne Morkel

    अब मोर्ने मोर्कल बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम से जुड़ेंगे। 19 सितंबर से शुरू होने वाली सीरीज मोर्कल का पहला असाइनमेंट होगा। इसमें 2 टेस्ट और 3 टी20 मैच खेले जाएंगे। पहला टेस्ट चेन्नई में खेला जाएगा।

    मोर्कल का अंतरराष्ट्रीय करियर 12 साल का है | Morne Morkel

    मोर्ने मोर्कल ने 2006 से 2018 के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। इस बीच उन्होंने 86 टेस्ट, 117 वनडे और 44 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। मोर्कल पाकिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच रह चुके हैं। विश्व कप 2023 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्होंने पाकिस्तान टीम के गेंदबाजी कोच पद से इस्तीफा दे दिया। मोर्कल पिछले साल जून में छह महीने के अनुबंध पर पाकिस्तान टीम में शामिल हुए थे। अनुबंध पूरा होने से पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

    Video Viral : पाकिस्तान के पेरिस ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता के स्वतंत्रता दिवस संदेश में ये क्या वायरल…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here