हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बेटे के लिए म...

    बेटे के लिए मारी-मारी फिर रही माँ

    Missing

    18 नवंबर से लापता है नाबालिग (Missing)

    • पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाश शुरू

    नूंह (सच कहूँ न्यूज)। भोपाल से नूंह में गुजर-बसर करने आये एक (Missing) परिवार का नाबालिग बेटे गायब होने से उसकी गरीब माँ हाथ में बच्चे का फोटो लेकर मारी-मारी फिर रही हैं। महिला की मानें तो उसका बेटा मजदूरी करके पूरे परिवार का पेट पालता था, लेकिन अचानक गायब होने से उसके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने केस दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी।

    -प्राप्त जानकारी के अनुसार अनीशा पत्नी इदरीश निवासी गाँव नादिया तहसील समसाबाद (भोपाल) हालाबाद वार्ड नं-6 नूंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका 14 वर्षीय बेटा सईम नल्हड मेडिकल कॉलेज में सिर पर चना रखकर बेचता था। 18 नवंबर को वह अचानक गायब हो गया।

    •  पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा नं-0106/2019 शहर थाना नूंह में गुमशुदगी का दर्ज कर लिया
    •   आज तक उसके बेटे के बारे में कुछ नहीं पता चल सका हैं।
    •   वह रात-दिन अपने बेटे को जगह-जगह ढूंढ रही है
    •  अपने घर भोपाल भी जाकर देख आई है, लेकिन आज तक उसका बेटा नहीं मिल सका है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।