हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ गर्भवती से सा...

    गर्भवती से सास-ननद ने की मारपीट, गिराया गर्भ

    Mother-in-law assault, pregnant pregnancy

     टाउन के वार्ड 35 बरकत कॉलोनी की घटना

    हनुमानगढ़, सच कहूँ न्यूज। टाऊन के वार्ड नम्बर 35 बरकत कॉलोनी में सास व ननद ने गर्भवती से इतनी (mother-in-law-assault-pregnant-pregnancy) मारपीट की कि उसका गर्भ गिर गया। महिला का राजकीय जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। यद्यपि इस संबंध में समाचार लिखे जाते समय तक किसी प्रकार का मामला थाने में दर्ज नहीं हुआ था। जानकारी के अनुसार बरकत कॉलोनी निवासी अनिल कुमार अपनी गर्भवती पत्नी कंचन को लेकर वीरवार सुबह राजकीय जिला चिकित्सालय में आया। चिकित्सकों ने जांच के बाद गर्भ में पल रहे शिशु को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कंचन के साथ उसकी सास उर्मिला व ननद कामिनी ने मारपीट की। मारपीट के दौरान कंचन के पेट में लात मारी। इससे उसे तेज का दर्द हुआ। कंचन को उसका पति व ससुर जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने शिशु की मौत होने की जानकारी दी। यद्यपि इस संबंध में टाऊन पुलिस के पास कोई सूचना नहीं थी। न ही इस संबंध में दोपहर तक किसी प्रकार का परिवाद थाने में सौंपा गया था। जिला चिकित्सालय में कंचन का पति अशोक कुमार व उसका ससुर भी मौजूद था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।