हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान महिला तीन बच्...

    महिला तीन बच्चियों को लेकर डिग्गी में कूदी , मासूमों की मौत

    Mother, Jumped, Water, Children, Death, Rajasthan

    मां को बचाया

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। बाड़मेर के धोरीमन्ना थाना इलाके में शनिवार सुबह एक महिला अपनी तीन बच्चियों को लेकर पानी के टांके में कूद गई जिससे बच्चियों की तो मौत हो गई वही महिला को स्थानीय लोगों बचा लिया। घटना के पीछे घरेलू क्लेश होना सामने आ रहा है। जानकारी अनुसार बाछनउ गांव निवासी महिला सिरनी देवी (35) पत्नी पीराराम ने अपनी तीन बच्चियों कल्पना (6), कविता (4) व हेमलता एक वर्ष को लेकर अपने घर से थोड़ी दूर पानी के टांके में कूद गई। आस-पास के लोग जब पानी लेने गये तो मामले का पता चला।

    इस पर लोगों ने सभी को बाहर निकाला लेकिन तब तक तीनों मासूूमों की मौत हो चुकी थी वही महिला की हालत सही होने से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चियों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के पीछे घरेलू क्लेश मान रही है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।