हमसे जुड़े

Follow us

11.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home देश खबरें जरा हटक...

    खबरें जरा हटकें: बिल्ली के डर से चूहा बीच दीवार पर लटका रहा, देंखे वीडियो

    Funny Cat Mouse

    नई दिल्ली (एजेंसी)। आपने बिल्ली और चूहे की दुश्मनी तो सुनी होगी। जहां बिल्लियां अगर चूहे को देख लें तो उसके पीछे भागते-भागते थक जाती हैं, जबकि अगर चूहे बिल्लियों को देख लें तो भागते-भागते थक जाते हैं। उनके बीच भागादौड़ी अक्सर चलती ही रहती है। आपने भी कई बार देखा होगा कि अगर घर में चूहे हैं और बिल्लियां कहीं से आ जाएं तो फिर चूहों की क्या हालत होती है। वो तो बिल में दुबके हुए रहते हैं कि कहीं बिल्ली उनका शिकार कर खा न जाए। सोशल मीडिया पर भी बिल्ली और चूहों की लड़ाई से जुड़े वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कुछ बेहद ही मजेदार भी होते हैं। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख कर आपकी हंसी छूट जाएगी।

    चूहे बिल्लियों से कितना खौफ खाते हैं, वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कमरे में बिल्ली जहां नीचे बैठी हुई है तो वहीं चूहा एक डंडे के सहारे बीच दीवार पर लटका हुआ है। वह बिल्ली के डर से नीचे आ ही नहीं रहा, जबकि बिल्ली नीचे से उसी पर अपनी नजरें गड़ाए हुए है। बिल्ली नीचे इस इंतजार में बैठी हुई है कि कब चूहा नीचे आए और वो उसे झपट कर अपना शिकार बना ले, जबकि चूहा इस इंतजार में ऊपर लटका हुआ है कि कब बिल्ली वहां से हटे कि वह नीचे आए। पर दोनों अपनी-अपनी जगहों से हटने को तैयार ही नहीं है। हालांकि आगे क्या हुआ, यह वीडियो में नहीं दिखाया गया है, लेकिन यह बड़ा ही मजेदार वीडियो है, जिसे देख कर यकीनन आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

    https://www.instagram.com/reel/Caql48ooJvK/?utm_source=ig_embed&ig_rid=19ed3b59-0e89-4142-90ea-c69958c103e2

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here