हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home आध्यात्मिक अनमोल वचन एमएसजी गुरुमं...

    एमएसजी गुरुमंत्र भंडारा को लेकर आई बड़ी जानकारी, जल्द पढ़ें

    MSG Gurmantar Bhandara News
    MSG Gurmantar Bhandara News एमएसजी गुरुमंत्र भंडारा को लेकर आई बड़ी जानकारी, जल्द पढ़ें

    सरसा। सभी साध-संगत को बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि दिनांक 25 मार्च 2026 को पावन धाम शाह सतनाम जी- शाह मस्ताना जी धाम, डेरा सच्चा सौदा में एमएसजी गुरुमंत्र भंडारा दिवस अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर भंडारे का शुभ आरंभ प्रात: 9:00 बजे किया जाएगा।

    25 मार्च 1973 को पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज ने गुरुमंत्र की अनमोल दात बख्शी थी। इसी तरह डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक बेपरवाह सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज व पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज ने भी इसी मार्च महीने में गुरुमंत्र की दात प्राप्त की थी। इसलिए देश विदेश की करोड़ों साध-संगत इस पूरे माह को पावन एमएसजी गुरुमंत्र भंडारा माह के रूप में मानवता भलाई के 175 कार्य करके मनाती है।