हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home खेल मुंबई सिटी पह...

    मुंबई सिटी पहली बार बनी आईएसएल ‘चैम्पियन’

    Sports

    मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान को 2-1 से दी शिकस्त

    फातोरदा (एजेंसी)। इस सीजन में हैट्रिक लगाने वाले बिपिन सिंह के 90वें मिनट में मिनट में किए गए मैच विनिंग गोल के दम पर मुम्बई सिटी एफसी ने जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन के फाइनल में मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान को 2-1 से हराकर पहली बार आईएसएल चैम्पियन बनने का गौरव हासिल कर लिया।

    एटीके मोहन बागान के लिए डेविड विलियम्स ने 18वें मिनट में गोल किया, जबकि मुम्बई सिटी एफसी का पहला गोल विपक्षी टीम के खिलाड़ी टिरी ने 29वें मिनट में आत्मघाती गोल के रुप में किया। वहीं, बिपिन ने 90वें मिनट में टीम को पहली बार आईएसएल चैम्पियन बनाने वाला गोल किया। इस हार के साथ एटीके मोहन बागान का लगातार दूसरी बार और कुल तीसरा आईएसएल खिताब जीतने का सपना टूट गया। दोनों टीमों के बीच पहला हॉफ 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।