हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गुरुग्राम नगर...

    गुरुग्राम नगर निगम ने 17 एक्सपर्ट को बाहर का रास्ता दिखाया, सालाना 1.2 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ हुआ कम

    Gurugram News
    Gurugram News: गुरुग्राम नगर निगम ने 17 एक्सपर्ट को बाहर का रास्ता दिखाया, सालाना 1.2 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ हुआ कम

    गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Gurugram News: नगर निगम गुरुग्राम ने अपने विभिन्न विभागों में कार्यरत 17 एक्सपर्ट को बाहर का रास्ता दिखाया है यानी उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इस निर्णय से नगर निगम पर हर वर्ष पड़ने वाला लगभग 1.2 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ कम हो गया है। Gurugram News

    निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने इन एक्सपर्ट की सेवाएं खत्म करने का निर्णय लेते हुए इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी कर दिए हैं। इन एक्सपर्ट्स को नगर निगम की विभिन्न शाखाओं में अस्थायी आधार पर नियुक्त किया गया था, लेकिन अब निगमायुक्त ने इनके सेवा विस्तार को मंजूरी नहीं दी। Gurugram News

    प्रदीप दहिया ने कहा कि नगर निगम को अधिक कार्यकुशल और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए यह निर्णय जरूरी था। भविष्य में आवश्यकता के अनुसार विशेषज्ञों की नियुक्ति पर पुनर्विचार किया जा सकता है। Gurugram News

    इस निर्णय को निगम प्रशासन द्वारा लागत में कटौती और पारदर्शिता की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें:– UP Highway: यूपी वालों के लिए अच्छी खबर, यूपी के इन शहरों से होकर गुजरेगा ये हाईवे, आसपास की जमीनों के बढ़ जाएंगे दाम