हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी नगरपालिका का ...

    नगरपालिका का सफाई लिपिक रविन्द्र कुमार निलंबित

    Kairana News
    Kairana News: नगरपालिका का सफाई लिपिक रविन्द्र कुमार निलंबित

    नपा अध्यक्ष शमशाद अहमद ने सफाई कार्य के प्रति उदासीनता व लापरवाही बरतने पर की कार्यवाही | Kairana News

    • पालिका के जलकल लिपिक तासीम अली को सौंपा गया सफाई विभाग का अतिरिक्त कार्यभार

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: नगरपालिका परिषद कैराना के अध्यक्ष शमशाद अहमद ने पालिका के सफाई विभाग में तैनात सफाई लिपिक रविन्द्र कुमार को निलंबित कर दिया है। कार्य के प्रति उदासीनता व लापरवाही बरतने के आरोप में उनके खिलाफ कार्यवाही की गई है। जलकल विभाग के लिपिक तासीम अली को सफाई विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। नपा अध्यक्ष की कार्यवाही से पालिका कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

    विगत चार जून को नपा चेयरमैन शमशाद अहमद की ओर से एक निलंबन आदेश जारी किया गया है। बताया कि नगर के बाशिंदों व सभासदों के द्वारा प्रतिदिन उनके कैम्प कार्यालय पर पहुंचकर कस्बे के विभिन्न मोहल्लों-गलियों आदि की सफाई न होने की शिकायत की गई। उक्त कार्य के सम्बंध में उन्होंने पालिका के सफाई लिपिक रविन्द्र कुमार को कई बार मौके पर पहुंचकर साफ-सफाई करवाने व निरीक्षण करने के मौखिक निर्देश दिए गए, परन्तु लिपिक के द्वारा उनके निर्देशों का अनुपालन नही किया गया। बरसात के मौसम के दृष्टिगत नगर के छोटे-बड़े नालों व नालियों की सफाई कराने का कार्य समय से पूर्ण नही किया गया, जिसके चलते नगर में हो रहे जलभराव से पालिका की छवि धूमिल हो रही है। Kairana News

    चेतावनी दिए जाने एवं सचेत करने के बावजूद सफाई लिपिक ने अपनी कार्यशैली में कोई सुधार नही किया। लिपिक के द्वारा कार्यालय में बैठकर राजनीति करने के अलावा कोई कार्य नही किया गया। शिकायतों के मद्देनजर एवं निर्देशों की अवहेलना किये जाने का दोषी पाए जाने पर सफाई लिपिक रविन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं, नगरपालिका में तैनात जलकल लिपिक तासीम अली को सफाई विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। निलंबन की अवधि के दौरान लिपिक को प्रतिदिन पालिका के कर कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।

    यह भी पढ़ें:– Weather: मौसम विभाग की फिर से आई नई भविष्यवाणी, फिर बदलेगा मौसम, धूलभरी हवाएं चलने की संभावना, जानिये हरियाणा-पंजाब समेत अन्य राज्यों का हाल