हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home अन्य खबरें BJP नेता की ह...

    BJP नेता की हत्या, आरोपी को उतारा मौत के घाट

    Murders, BJP, Leader, Crime, Villagers, Fire, PRB Van, Raised

    लखनऊ: यूपी के आगरा में बदमाशों ने सोमवार रात बीजेपी नेता नाथूराम वर्मा की गोली मार कर हत्या कर दी। गुस्साई भीड़ ने शव उठाने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग की। इस दौरान एक पुलिस चौकी और वैन में आग लगाई गई। बताया जा रहा है क‍ि गांववालों ने एक आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला। रात को ही डीएम गौरव दयाल और एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे ने मोर्चा संभाल लिया।

    आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की पीआरबी वैन में भी आग लगा दी

    घटना डोकी थाना क्षेत्र के मेरा नारगंज गांव की है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को दो बाइक सवार बदमाशों ने नाथूराम को 6 गोलि‍यां मारी । गोलीबारी में नाथूराम की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या का एक आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। ग्रामीणों ने उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

    हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव और फायरिंग कर दी। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मौका-ए-वारदात से शव को उठने नहीं दिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की पीआरबी वैन में भी आग लगा दी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।