हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश मुर्मु ने एकत...

    मुर्मु ने एकता के साथ विकसित भारत का किया आह्वान

    President Draupadi Murmu
    President Draupadi Murmu मुर्मु ने एकता के साथ विकसित भारत का किया आह्वान

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों से एकता के संकल्प को दोहराते हुए भारत को विकसित राष्ट्र के सपने को पूरा करने के लिए कटिबद्ध आह्वान करते हुए कहा कि सरकार ने अनेक कदम उठाये हैं और विश्व समाज में देश की विश्वनीयता और प्रभाव बढ़ा है। श्रीमती मुर्मु ने शुक्रवार को संसद के बजट सत्र पहले दिन दोनों संदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘जब हम साथ मिलकर बढेंगे तो हमारी पीढ़ियां अवश्य ही विकसित, सशक्त, समर्थ और समृद्ध भारत देखेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के प्रयासों से आज ह्यवैश्विक अस्थिरता के वातावरण में भारत आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्थिरता का स्तंभ बनकर विश्व के सामने आदर्श प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने कहा कि जी-7 शिखर बैठक, क्वाड, ब्रिक्स, शंघाई सहयोग संगठन और जी-20 शिखर सम्मेलन बैठकों में भारत के सामर्थ्य और नीति पर पूरे विश्व ने भरोसा जताया है।

    राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में युवाओं, महिलाओं, किसानों और समाज के अन्य वर्गों तथा देश के विभिन्न क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए एक वृहत चित्र प्रस्तुत किया और कहा कि सरकार आधुनिक बुनियादी ढांचे, डिजिटल-सार्वजनिक प्लेटफार्मों के विकास के साथ-साथ भारत के समृद्ध सांस्कृतिक विविधताओं को भी विश्व के पटल पर बढ़ा रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here