हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home देश राजस्थान के ब...

    राजस्थान के बुधरवाली आश्रम में उमड़ा जनसैलाब, साध-संगत ने किए मानवता भलाई कार्य

    बुधरवाली (राजस्थान)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह के उपलक्ष्य में डेरा सच्चा सौदा मौजपूर धाम, बुधरवाली (राजस्थान) आश्रम में विशाल नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा में भारी तादाद में साध-संगत ने शिरकत की। नामचर्चा की शुरूआत ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का नारा लगा कर की। इस अवसर पर साध-संगत ने मानवता भलाई के कार्य किए।

    गौरतलब है कि पूज्य गुरु जी के पावन दिशा-निर्देशन में डेरा सच्चा सौदा की करोड़ों साध-संगत जरूरतमंदों को राशन, गरीब मरीजों का उपचार करवाना, जरूरतमंद निराश्रयों के मकान बनाकर देना, गरीब परिवारों की बेटियों की शादियों में आर्थिक सहयोग देना, छत्तों और अपने आसपास पक्षियों के लिए दाना-पानी के सकोरे रखना, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान करना सहित 142 मानवता भलाई के कार्य निरंतर कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here