हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश ढोल की थाप से...

    ढोल की थाप से झूम उठा सलाबतपुरा

    सलाबतपुरा (सच कहूँ न्यूज)। पावन महापरोपकार माह के उपलक्ष में ‘डेरा सच्चा सौदा शाह सतनाम जी रूहानी धाम राजगढ़ सलाबतपुरा’ में विशाल नामचर्चा आयोजित की गई। नामचर्चा की शुरूआत ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का पवित्र नारा लगाकर की। इसके बाद क्रम वाइज कविराजों ने शब्द लगाकर साध-संगत को मंत्रमुग्ध किया। उमस भरी गर्मी को देखते हुए सेवादारों ने जगह-जगह पर पानी की व्यवस्था की गई।

    नामचर्चा के दौरान पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के रूहानी अनमोल वचनों को सुनाया गया। इस दौरान दरबार में स्टेज को फुलों और गुब्बारों से सजाया गया है। पुरे पंडाल को डेकोरेशन करके सजाया गया है। पावन भंडारे की खुशी में ढोल नगाड़ो के साथ साध-संगत पंडाल में पहुंची। विशाल नामचर्चा में भारी तादाद में साध-संगत पहुंची।

    यह भी पढ़ें – सलाबतपुरा में उमड़ा जनसैलाब, देखें विशाल नामचर्चा का LIVE नजारा

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here