हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा ब्लॉक धमतान स...

    ब्लॉक धमतान साहिब व धनोरी के महा शहीदों के नमित श्रद्धाजंलि नामचर्चा आयोजित

    Dhamtan Sahib
    ब्लॉक धमतान साहिब व धनोरी के महा शहीदों के नमित श्रद्धाजंलि नामचर्चा आयोजित

    दुख की बजाय ऐसे सेवादारों के लिए गर्व महसूस करे – मेवा राम इन्सां

    धमतान साहिब/धनोरी (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। ब्लॉक धमतान साहिब (Dhamtan Sahib) व ब्लॉक धनोरी के महा शहीदो के नमित नामचर्चा गांव सूझवान व एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र दाता सिंह वाला में आयोजित कर नम आँखो से श्रधांजलि दी गई। नामचर्चा में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दोनो ब्लॉको में बड़ी संख्या में साध संगत पहुंची। बता दें कि ब्लॉक धमत्तान साहिब के गांव सुझबान के सेवादार जोगिंद्र, महावीर, बलवंती, राजेन्द्र और ब्लॉक धनोरी के सुरजा पिपलथा व सतपाल धनोरी 22 अक्टूबर 2000 को कोटड़ा (राजस्थान) में सेवा पर

    जाते समय एक सड़क हादसे में चोला छोड़ गए थे। दोनो जगह नामचर्चा में ब्लॉक प्रेमिसेवको ने शहीद भाईओ को नारे के रूप में श्रधांजलि देकर नामचर्चा की शुरूआत की। इसके बाद कविराज भाइयों द्वारा चल दिए ओढ़ निभा के सतगुरु के प्यारे…., जीना जीना हर कोई केहन्दा, मरना किसे के याद नही…, झूठा ये देश है, तेरा नही बन्दे प्यारे ये सन्त कहते है….,है दुख सुख आए जो भी हो, नही घबराते प्रेमी तो आदि भजनों के माध्यम से मनुष्य जीवन के लिए नाम की महिमा का गुणगान किया। नामचर्चा के अंत मे पूज्य गुर संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के रिकार्डेड अनमोल वचन साध संगत को सुनाए गए। Dhamtan Sahib

    इन सेवादारों का नाम सुनहरी पन्नो में दर्ज हो गया

    धन्य है ऐसे सेवादार जो मालिक से प्रीत लगाकर इस कलयुग में आखिरी समय तक सेवा करते हुए ओढ़ निभा जाते है और सलाम है इन महा शहीदों के परिवारों को जिनका इतना बड़ा हादसा होने के कारण भी अपने सतगुरु पर दृढ़ विस्वास पहले से भी कई गुणा बढ़ा है। इस संसार से सभी ने जाना है लेकिन ये सेवादार अपना नाम सुनहरी पन्नो में लिखवाकर गए है। जब कभी भी इनको सेवा का संदेश लगता था ये हमेशा तैयार रहते थे।
                                                                                             चांदी राम इन्सां 85मेम्बर हरियाणा

    दुख की बजाय गर्व महसूस करे ऐसे परिवार | Dhamtan Sahib

    ये सभी भाई बहन डेरा सच्चा सौदा के पक्के व दृढ़ विस्वासी सेवादार थे, जिन्हें युगों युगों तक याद रखा जायेगा। इन सेवादारो के परिवार आज भी सेवा सिमरन परमार्थ में सबसे आगे खड़े मिलते है। साध संगत जी सेवा करते करते अगर कोई चोला छोड़ जाता है तो उसका किसी ने भी दुख नही मनाना होता बल्कि गर्व महसूस करना चाहिए कि सतगुरु का वो जीव सेवा करते करते ओढ़ निभा गया।
                                                                                                         मेवा राम इन्सां ब्लॉक धनोरी

    दृढ़ विस्वासी परिवारों को सलाम

    इस संसार से सभी ने जाना है, लेकिन जाने जाने में भी फर्क होता है। कुछ तो ऐसे जाते है जिनका किसी को पता नही होता और कुछ दोनो जहानो में जय जयकार करवाकर जाते है। सलाम है इन परिवारों को भी जो आज भी सेवा में ज्यो के त्यों आगे बढ़ रहे है। ऐसे परिवार प्रेरणास्रोत है सभी के लिए कि समय कैसा भी आए सतगुरु पर दृढ़ विस्वाश रखते हुए हर प्रेमी को मानवता भलाई कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
                                                                                                       सुरेंद्र इन्सां 85 मेम्बर हरियाणा

    यह भी पढ़ें:– शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल श्री गुरुसरमोदिया ने जीती फुटबॉल चैंपियनशिप

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here