हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home देश इस देश में पू...

    इस देश में पूज्य गुरु जी के भजन ने मचाया तहलका

    Jaago Duniya De Loko Song

    नेपाल की साध-संगत ने जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र वितरित किए गए

    लक्ष्मी नगर, भैरहवा (नेपाल)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा गाये गए भजन जागो दुनिया के लोको ने देश ही नहीं विदेशों में भी धूम मचा रखी है। इस भजन का समाज पर प्रभाव पड़ रहा है और लोग अपने आप ही नशा छोड़ रहे है और कारोबारी नशा न बेचने का प्रण ले रहे हैं। वहीं लक्ष्मी नगर नेपाल में परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन अवतार माह के उपलक्ष्य में नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा की शुरूआत पवित्र नारा ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ लगाकर की। इसके बाद क्रम वाइज कविराजों ने शब्दवाणी से साध-संगत को मंत्रमुग्ध किया।

    यह भी पढ़ें:– पावन अवतार माह: न्यूजीलैंड में गूंजा रामनाम

    भारी तादाद में पहुंची साध-संगत

    नामचर्चा में आस पास के क्षेत्रों में भारी तादाद में साध-संगत ने शिरकत की। नामचर्चा के दौरान पूज्य गुरु जी के अनमोल वचनों को सुनाया गया। नामचर्चा के दौरान मानवता भलाई के कार्य किए। भंगीदास ने सभी साध-संगत को पावन अवतार माह की शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा कि ठंड का मौसम चल रहा है सभी साध-संगत जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र देकर मानवता भलाई कार्य ओर तेज गति से करें। साध-संगत ने दोनों हाथ खड़े करके 147 मानवता भलाई कार्य को तेज गति देने का संकल्प लिया। नामचर्चा के दौरान जरूरतमंद परिवारों को गर्म वस्त्र दिए गए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here