हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब सचखंडवासी मात...

    सचखंडवासी माता कुलदीप कौर की याद में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा सम्पन्न

    लुधियाना। (रघबीर सिंह/बूटा सिंह) सचखंडवासी माता कुलदीप कौर इन्सां की याद में रविवार को पारिवारिक सदस्यों द्वारा ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें कड़ाके की ठंड के बावजूद साध-संगत ने सैकड़ों की तादाद में पहुँचकर शिरकत की। यहां फिरोजपुर रोड पर स्थित नामचर्चा घर गहौर में सुबह 11 बजे से 1 बजे तक हुई नामचर्चा की शुरुआत ब्लॉक भंगीदास पूर्णचंद इन्सां द्वारा पवित्र नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा लगाकर शुरु की। कविराजों ने शब्द बोलने की सेवा की। प्रेम कुमार इन्सां ने पूज्य गुरु जी के अनमोल वचन पढ़कर साध-संगत को सुनाए। समाप्ति के अवसर पर समूह साध-संगत ने 10 मिनट के लिए सुमिरन किया।

    यह भी पढ़ें:– Meerut: डेप्थ मुहिम का तहलका, नशा छोड़ने से बदली तारा सिंह की जिंदगी

    45 मैंबर संदीप इन्सां और सिकंदर सिंह इन्सां ने दिवगंत माता कुलदीप कौर को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए कहा कि माता कुलदीप कौर इन्सां दरबार में होने वाली ब्लॉक की महीनेवार सेवा कभी भी छोड़ती नहीं थी। अखंड सुमिरन में भी उनकी 7-8 घंटे की रोजाना हाजरी लगती रही है। ऐसे जीव मालिक की दरगाह में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। उन्होंने बिछुड़ी रुह को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए मालिक के आगे अरदास की कि मालिक बिछुड़ी रुह को अपने चरणों में निवास बख्शे और परिवार को भाणा मानने का बल बख्शे। इस मौके पर 25 मैंबर, जिला सुजान बहनें, ब्लॉक 15 मैंबर, सुजान बहनें, सहयोगी बहनें, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के जिम्मेवार, सेवादार, अलग-अलग समितियों के जिम्मेवार और सेवादारों के अलावा बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here