हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More

    मानवता भलाई कार्य कर पिहोवा के डेरा श्रद्धालुओं ने मनाया पावन महापरोपकार माह

    पिहोवा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा ब्लॉक पिहोवा के नाम चर्चा घर में महा परोपकार माह के उपलक्ष में आज ब्लॉक स्तरीय नाम चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें सबसे पहले ब्लाक भंगीदास संतोष सुरमी ने ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का पवित्र नारा लगाकर व विनती का शब्द बोल कर नाम चर्चा की शुरूआत की। उसके बाद सभी कविराज भाइयों ने बारी-बारी से कुल मालिक का गुरु यस गाया। सेवादार भाई संदीप अग्रवाल इन्सां ने जानकारी देते हुए बताया कि महा परोपकार माह के उपलक्ष में आज डेरा सच्चा सौदा ब्लॉक पिहोवा की साध संगत ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के द्वारा चलाए गए मानवता भलाई के 142 कार्य पर चलते हुए आज सात गरीब व जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन दिया।

    यह भी पढ़ें:– यह भी पढ़ें:–कोटा आश्रम में नामचर्चा में उमड़े साध-संगत के प्रेम के आगे छोटे पड़े प्रबंध

    इस मौके पर वासुदेव इन्सां, राजेश चहल,परीक्षित इन्सां, शहरी भंगीदास अशोक इन्सांं, बलबीर रंगा, हंसराज इन्सां, बलराज राजू, संगम इन्सांं, डॉ. धर्मबीर इन्सां, ज्ञान इन्सां बाखली, विशाल इन्सां, मा. हंसराज इन्सां, रमेश, प्रेम भेरियाँ, विजय इन्सां, नंद किशोर इन्सां, रणधीर सिंह मस्तापुर, बहन ज्ञानो इन्सां, मालो इन्सां, अनीता इन्सां, बिमला चहल इन्सां, निर्मला गर्ग इन्सां, मंजू इन्सां, पूजा गर्ग इन्सां व समस्त साध संगत मौजूद रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here