हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home खेल नडाल ने स्पेन...

    नडाल ने स्पेन को रुस के खिलाफ दिलाई जीत

    Nadal wins Spain against Russia

    मैड्रिड (एजेंसी)। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल (Nadal) ने घरेलू मैदान पर रुस के कारेन खाचानोव को एकल मुकाबले में पराजित कर स्पेन को डेविस कप मुकाबले में 2-1 से जीत दिला दी है। नडाल ने एकल मुकाबले में दूसरे सेट का टाईब्रेक जीतने के साथ विपक्षी रुसी टीम के खाचानोव को 6-3, 7-6 (9/7) से पराजित किया और ग्रुप बी मुकाबले में अपनी टीम को बराबरी पर पहुंचा दिया। युगल मुकाबले में मार्सेल ग्रैनोलर्स और फेलिसियानो लोपेज़ ने खाचानोव तथा आंद्रे रुबलेव की रुसी जोड़ी को 6-4, 7-6 (7/5) से पराजित कर 2-1 की जीत सुनिश्चित की।

    इससे पहले एकल मुकाबले में रुबलेव ने स्पेन के रॉबर्टाे बतिस्ता अगुत को 3-6, 6-3, 7-6 (7/0) से हराकर रुस को 1-0 की शुरुआती बढ़त दिलाई थी। डेविस कप के नए प्रारुप के अनुसार इसके मुकाबले एक ही स्थान पर कराए जाएंगे। इसके आयोजकों में शामिल मशहूर बार्सिलोना फुटबालर गेरार्ड पिक ने भी उम्मीद जताई कि डेविस कप के व्यस्त कार्यक्रम से इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की लोकप्रियता भी बढ़ेगी। काजा मैजिका के तीन स्टेडियम सभी काफी दूर होने के बावजूद मुकाबला देखने के लिए भारी संख्या में यहां दर्शक मौजूद रहे। खासकर स्टार खिलाड़ी नडाल के मैच को देखने के लिए घरेलू दर्शकों की भीड़ जमा हुई।

    • दोनों टीमों के बीच आखिरी युगल मैच रात के करीब दो बजे जाकर समाप्त हुआ जबकि अगले दिन स्पेन को क्रोएशिया के खिलाफ भिड़ना है।
    • डेविस कप के अन्य मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने कोलंबिया को पराजित किया।
    • टीम की अगुवाई कर रहे निक किर्गियोस ने एलेजांद्रो गोंजालेज़ को एकल मुकाबले में 6-4, 6-4 से पराजित किया
    • जबकि एलेक्स डी मिनोर ने डेनिएल गलान को 6-4, 6-3 से हराया। आस्ट्रेलिया के जॉन पीयर्स और जार्डन थाम्पसन की जोड़ी ने भी अपना युगल मैच जीता।
    • आस्ट्रेलियाई टीम को अंतिम आठ में पहुंचने के लिए अब बेल्जियम के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।