हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश वह दिन दूर नह...

    वह दिन दूर नहीं है जब हम विमान बनाएंगे: मोदी

    Narendra Modi

    महेसाणा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को कहा कि पहले गुजरात साइकिल बनाने में भी अक्षम था। अब गुजरात में गाड़ियाँ बनने लगी हैं। अब वह दिन भी दूर नहीं है जब हम विमान बनाएँगे। मोदी ने आज मेहसाणा से भारत का सर्वप्रथम निरंतर सौर ऊर्जा संचालित मोढेरा ‘सूर्य ग्राम’ राष्ट्र को समर्पित करते हुए कहा कि इस सूर्य ग्राम के समर्पण के साथ ही समग्र उत्तर गुजरात विकास की नई ऊर्जा का केन्द्र बना है। भगवान सूर्य के धाम मोढेरा में शरद पूर्णिमा तथा महर्षि वाल्मीकि की पुण्यतिथि का त्रिवेणी संगम बना है। सूर्य की भाँति विकास का प्रकाश देशभर में सर्वत्र फैलाने के लिए कटिबद्ध है।

    उन्होंने कहा कि आस्था तथा प्रौद्योगिकी (टेक्नोलॉजी) का समन्वय होने से अनेक लोगों के सपने साकार हो रहे हैं। साथ ही साथ स्मार्ट गुजरात-भारत का संकल्प साकार हो रहा है। मोढेरा ‘सूर्य ग्राम’ घोषित होने से मोढेरा सहित समग्र उत्तर गुजरात के लिए यह अनूठा अवसर आया है। सूर्य मंदिर के विख्यात मोढेरा गाँव अब ‘सूर्य ग्राम’ के रूप में विख्यात बना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले गुजरात साइकिल बनाने में भी अक्षम था। अब गुजरात में गाड़ियाँ बनने लगी हैं। अब वह दिन भी दूर नहीं है, जब हम विमान बनाएँगे। उन्होंने कहा कि बहुचराजी, मोढेरा, चाणस्मा क्षेत्र में फ़ोरलेन रोड बनाने हैं। इसी प्रकार तारंगा-अंबाजी रेलवे लाइन प्रोजेक्ट से इस क्षेत्र की कायापलट करनी है।

    मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि विश्व के पर्यावरण इतिहास में मोढेरा का नाम स्वर्णाक्षर से अंकित होगा। मोढेरा सूर्य मंदिर को ध्वस्त करने के लिए आक्रांताओं ने अनेक प्रयास किए थे अनेक अत्याचार हुए थे। आज पौराणिक महत्व के साथ समग्र विश्व के लिए मोढेरा दृष्टांत बना है। विश्व में जब भी सौर ऊर्जा की चर्चा होगी, तब मोढेरा का उल्लेख अवश्य होगा। मोढेरा गाँव में सब कुछ सौर ऊर्जा से संचालित हो रहा है, जो हमारे लिए गौरव की बात है। 21वीं शताब्दी के आत्मनिर्भर भारत के लिए यह विशेष भेंट है। आगामी पीढ़ी को सुरक्षा देने के लिए हम दिन-रात निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here