हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश नसाडा नाला एक...

    नसाडा नाला एक बार फिर बना आफत, 150 एकड़ फसल डूबी

    Sirsa News
    गोरीवाला: नसाडा नाला टूटने से खेतों में भरा पानी।

    Nagada Nala Breaches: डबवाली/गोरीवाला (सच कहूँ/अनिल)। पंजाब सीमा से सटे जोगेवाला क्षेत्र में नसाडा नाला एक बार फिर आफत बन गया। सोमवार देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच नाला ओवरफ्लो होकर टूट गया, जिससे लगभग 150 एकड़ गेहूं व सरसों की फसल में 5 फीट तक पानी भर गया। किसानों ने बताया कि वे पिछले आठ दिनों से नाले पर निगरानी कर रहे थे, लेकिन अचानक जलस्तर बढ़ने से नाला जोगेवाला की ओर से टूट गया। Sirsa News

    सूचना देने के बावजूद विभाग कई घंटे बाद मौके पर पहुंचा, तब तक करीब 50 फुट की दरार बन चुकी थी। तेज बहाव के चलते किसान खुद ही दरार भरने का प्रयास कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि नाले की नियमित खुदाई व निकासी न होने से यह समस्या बार-बार आती है। उन्होंने बताया कि नाला अब तक 8 बार टूट चुका है। किसानों ने विशेष गिरदावरी कर मुआवजे और नाले के स्थायी समाधान की मांग की है। वहीं जेई प्रविंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग द्वारा नाला बांधने के प्रयास किए जा रहे हैं। Sirsa News