हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश आठ लाख रुपए क...

    आठ लाख रुपए के इनामी नक्सली ने समर्पण किया

    Two-party Naxalite pile in encounter

    सुकमा (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव के चलते 8 लाख रुपए के एक इनामी नक्सली से पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार केरलापाल एरिया कमेटी के सचिव सोढ़ी मुईया ने शाम पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। छत्तीसगढ़ सरकार ने उस पर 8 लाख का इनाम घोषित किया था। जिले में घटित 20 से ज्यादा नक्सली घटनाओं में शामिल था।

    पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से नक्सली संगठन कमजोर हो रहे है। जनमिलिशिया सदस्य से लेकर सचिव स्तर के नक्सली भी सरेंडर कर रहे है। केरलापाल एरिया कमेटी के सचिव सोढ़ी मुईया पिछले 15 सालों से माओवादियों के लिए लेवी वसूलने के साथ ही मिलेट्री दलम की नियुक्ति करता था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।